दिव्या सिंह चौहान बनी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी ब्रिगेड की महिला प्रकोष्ठ की उदयपुर जिलाध्यक्ष


                                             उदयपुर की जिला महिला कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता दिव्या सिंह चौहान को राजनीति में उनकी सक्रियता के चलते राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

सलीम भारती ने कांग्रेस की राजीव गांधी ब्रिगेड की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रोहिणी दीक्षित की सहमति एवं प्रदेश महामंत्री मनीषा की अनुशंसा पर दिव्या सिंह चौहान को राजस्थान प्रदेश

कांग्रेस राजीव गांधी ब्रिगेड की महिला प्रकोष्ठ की उदयपुर के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। दिव्या सिंह चौहान को 15

दिन में जिला कार्यकारणी गठित करने के निर्देश दिये है। युवा महिला नेत्री दिव्या सिंह चौहान की नियुक्ति पर कई इष्ट मित्रों और

शुभचिंतकों तथा कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 नव नियुक्त राजीव गांधी ब्रिगेड की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चौहान ने आमजन से कोरोना वायरस से बचने के हरसंभव प्रयास करने और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं लेने का आग्रह किया है।

उन्होंने देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यु का खुलकर समर्थन करते हुए आमजन को इसका पालन करने की अपील की है।                                                                                 *रिपोर्ट - भैरू सिंह राठौड़ भीलवाड़ा (राजस्थान) 09799988158*

No comments:

Post a Comment