घर-घर बैदेही -एक मदद छोटी सी) सामाजिक संस्था की महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों के कपड़े पहन के किया, देश के लिए गणतंत्र दिवस पर जागरूकता भरा अद्भुत कार्यक्रम


बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन  ने 27 जनवरी  को देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में जुड़ी  मातृशक्ति का सम्मान कार्यक्रम किया एवं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं ने मिल कर दिया देश को अनेकता में एकता का संदेश
*तिरंगा - भारत माता सम्मान*🇮🇳
*गणतंत्र दिवस पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की महिलाओं ने राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों के कपड़ों में पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर समाज को जागरुक किया , और संदेश दिया जिसमें 25 से ज्यादा महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु तिरंगा भारत माता सम्मान से सम्मानित किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में आदरणीय माननीय बृजेश पाठक कानून मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक भाभी जी मुख्य अतिथि रूप में शामिल रहे,  जिन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को रोशन किया
*बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन के इस सुंदर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की जहां महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज के केसरिया हरे और सफेद रंग के वस्त्रों में नजर आए साथ में भारत माता की जय और देश रंगीला जैसे देश भक्ति के गानों पर  अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी*
*श्रीमती मंगला आशीष ने गणेश वंदना करके कार्यक्रम की शुरुआत की, वहीं पर घर-घर बैदेही की चीफ कोऑर्डिनेटर नीति सक्सेना ने देश रंगीला पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुति दी,  साथ में कवि और लेखक अर्चना पंत ने महिलाओं के ऊपर सुंदर कविता पेश की*
*25 से ज्यादा महिलाओं को बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ रूबी राज सिन्हा और सचिव इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने सम्मानित भी किया , कार्यक्रम का मंच संचालन उत्तर प्रदेश की यंग गेस्ट एंकर एंजेल प्रवीण ने किया कार्यक्रम की संयोजक सुश्री रिची सिन्हा जी ने किया यह कैसा अद्भुत कार्यक्रम रहा जहां पर सभी महिला शक्ति ने मिलकर गणतंत्र दिवस पर देश के प्रति अपने विचार साझा किए और भारत माता की जय के नारे भी लगाए*

 *मुख्य अतिथि आदरणीय माननीय श्रीमती नम्रता पाठक भाभी जी ने कार्यक्रम की कार्यक्रम के विषय की भूरी भूरी प्रशंसा की, और डॉक्टर रूबी राज सिन्हा और बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की भूरी भूरी प्रशंसा की, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ रूबी राय सिन्हा महिलाओं के लिए आए दिन नए-नए कार्यक्रम करती रहती है और लोगों को जागरुक भी करती हैं और वह मलिन बस्तियों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं हमारी शुभकामनाएं सदैव उनके साथ हैं*

No comments:

Post a Comment