सरपंच पद के लिए जो उम्मीदवार सर्वाधिक रुपये खर्च करता हैं वो कभी पंचायत का विकास नही करता ,क्योंकि वो व्यक्ति भ्रष्टाचार कर अपने ख़र्च किये हुए रुपये वसूल करता है जिसके कारण पंचायत का विकास नही हो पाता। पंचायत चुनाव नजदीक है

ग्राम पंचायत सरपंच सोच समझकर ही चुनें।


*रिपोर्ट सलीम फ़ारूक़ी कैराना

दोस्तों,
           सरपंच पद के लिए जो उम्मीदवार सर्वाधिक रुपये खर्च करता हैं वो कभी पंचायत का विकास नही करता  ,क्योंकि वो व्यक्ति भ्रष्टाचार कर अपने ख़र्च किये हुए रुपये वसूल करता है जिसके कारण पंचायत का विकास नही हो पाता।
पंचायत चुनाव नजदीक है।
गांव मे कथित सरपंचों की लिस्ट तैयार होने लगी है लेकिन कोई भी भावी सरपंच विकास के लिये नहीं है, गाँव के गरीब के लिये नहीं है।
अधिकतर उम्मीदवारों को प्रधान की जिम्मेदारी व अधिकार तक नहीं पता वो प्रधान पद को केवल भ्रष्टाचार कर पैसा कमाने का स्त्रोत मानते हैं । ऐसे लोग फिर तैयारियां कर रहे जो नरेगा में गरीबों को फायदा नही दिला सके, गरीबों के आये आवास खुद और अपने चहेतों के लिए आबंटित करा लिया ।
 गाँव की सरकार चुनने में लोगों को जागरुक करें ताकि सरपंच वो बने जो गाँव को अपना घर मानकर काम करे और जनता को शिक्षा चिकित्सा और रोजगार व राहत प्रदान करने मे समय और ताकत कुर्बान कर सके !
       
 अब फैसला आप को खुद करना है
 मजबूर बनना है या मजबूत

0) गली चौराहा में  बैठने की व्यवस्था की जाए।
                       
1) मुख्य स्थानों पर सी सी टी वी कैमरे होने चाहिए जिससे हो रहे
     लड़ाई झगड़े गाली गलौज बन्द हो सके।
2) गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
3)  मुख्य रास्तों पर लाइट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
4) ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत ई-मित्र की नि:शुल्क व्यवस्था होनी
     चाहिये।
5) अपने लोगों का नही बल्कि योग्य परिवारों को पेंशन , प्रधानमंत्री   
     आवास योजना एवं सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक
     पहुँचाना।
6)  मेरे नौजवान भाइयों के लिए खेल मैदान , दौड़ के लिए ट्रैक,
      बास्केटबॉल ,क्रिकेट ,फुटबाल सभी खेलों के लिये समुचित
      व्यवस्था होनी चाहिए।
7) गांव में गार्डन बनाये जाए जिससे गांव की सुंदरता अलग नजर
     आए।
8) गरीब हो, अमीर हो सभी को सरकार की हर स्कीम का फायदा
     करवाए।

निवेदन है ऐसे लोगों से भी सावधान रहें जिनके ऊपर कई बड़े-बड़े, लाखों के घोटाले चल रहे हैं।
सरपंच उसे चुनिए जो....

1. ग्राम पंचायत के बजट को आम जनता के बीच रखकर आम
    जनता के हित में कार्य करवाये |
2. ग्राम पंचायत में वार्षिक बैठक के दौरान ग्राम में वर्ष भर में कितना
    विकास कार्य हुआ, कितना खर्च हुआ कितना बचत है संपूर्ण
    विवरण आम जनता को बताये|
3. ग्राम पंचायत के युवाओं को रोजगार दिलवाने की मजबूत  पेरवी
    करे।
4. ग्राम पंचायत के सभी मुख्य मार्गों का सीसी करवाना।
5. स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनाना एवं गांव के
     सार्वजनिक स्थल पर शौचालय बनाना।
6. ग्राम पंचायत पर जनसुनवाई केंद्र स्थापित करना और आम
     समस्या का समाधान करना।
7. पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था करवाने के प्रयास करना
8. ग्राम पंचायत में हर दुकान के आगे कचरा पात्र लगाना।
9. सरपंच का लक्ष्य जनता का पैसा जनता को मिले।
10.हमारा सरपंच ऐसा होना चाहिए जो गांव का चहुंमुखी विकास
     करे। गांव में भेदभाव के बजाय मेल-मिलाप पर ध्यान दें।
11. गांव का सरपंच शिक्षित होना चाहिए जो गांव की कमियों को दूर
      कर सकें। शिक्षित उम्मीदवार ही गांव को बेहतर बना सकता है।
12. सरपंच ऐसा हो जो गांव के लोगों की समस्या को प्राथमिकता से
       लेकर उन्हें हल करवाएं। जिससे गांव का हर व्यक्ति अपने
       सरपंच से सहानुभूति रख सकें।
13. सरपंच पद के लिए कम से कम इण्टर पास होना आवश्यक है।
14) पंच पद के लिए कम से कम 8Th पढ़ाई होना बहुत जरूरी है।

जो सही-गलत को ग्राम सभा बैठक में समझ सके..
कृपया सही पंच एवं सरपंच चुने ,चाहे महोदय हो या महोदया...
#चुनिये_उसे_जो_विकास_कर_सके



No comments:

Post a Comment