कुलदीप गौड़ विश्व हिंदू महासंघ सहारनपुर मंडल के सह-प्रभारी पद से हटाए गए



विश्व हिंदू महासंघ के सहारनपुर मंडल के सह-प्रभारी को अपेक्षित सहयोग न करने के चलते पद से हटा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू महासंघ के सहारनपुर मंडल प्रभारी सुभाष चंद गौड़ ने कुलदीप कुमार गौड़ को सहारनपुर मंडल का सह-प्रभारी बनाया गया था। और शीघ्र ही अपने मंडल की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन कुलदीप गौड़ द्वारा कोई अपेक्षित सहयोग नही किया जिसके चलते सहारनपुर मंडल प्रभारी ने कुलदीप गौड़ को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जी जान से मेहनत करते हुए संगठन को मजबूत करने का आहवान किया है।

No comments:

Post a Comment