सहारनपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर शिक्षक संघ के पदाधिकारी नजरबंद16 सूत्रीय ज्ञापन लिया प्रशासन ने, डॉ. अशोक मलिक ने बीएसए पर लगाए गंभीर आरोप

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर आगमन के दौरान मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन ने नजरबंद कर दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक को सुबह आठ बजे से ही उनके कार्यालय पर रोक दिया गया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लेबर कॉलोनी स्थित बी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में था, जहां संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के लिए एकत्रित हो रहे थे।

जैसे-जैसे सूचना अन्य पदाधिकारियों तक पहुँची, बड़ी संख्या में लोग स्कूल में पहुँच गए। इस बीच पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मुनीष चंद्र ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि इसे मुख्यमंत्री तक पहुँचा दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारी शांत हो गए।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने जिले की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीएसए ने अपने कार्यालय को “खाला का घर” बना लिया है। विभागीय कार्य उनके रिश्तेदारों के माध्यम से उनके सरकारी आवास पर भारी सुविधा शुल्क लेकर करवाए जा रहे हैं, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

डॉ. मलिक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा तो कुछ दिनों की होती है, लेकिन हिंदी माध्यम निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए बारहों महीने आपदा बनी रहती है। गरीब अभिभावक फीस देने में असमर्थ हैं, संचालक कर्ज और बैंक ऋण में दबे हैं, कई स्कूलों की नीलामी हो चुकी है और शिक्षक असुरक्षित माहौल में काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को प्रोत्साहन राशि और अनुदान दिया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट सके और शिक्षकों का जीवन सुरक्षित हो सके।

इस मौके पर प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट, जिलाध्यक्ष केपी सिंह, महानगर अध्यक्ष गय्यूर आलम, महानगर प्रभारी अजय सिंह रावत, संगठन मंत्री दिनेश रूपड़ी, महानगर मंत्री मुजाहिद नदीम, पूर्व मंडल अध्यक्ष महताब अली, टास्क फोर्स समिति अध्यक्ष ईश्वर चंद फौजी, महामंत्री हंस कुमार, हरेंद्र कुमार, राम प्रकाश, अनिकेत वैभव, श्रीमती सुषमा, पूजा धीमान, श्रीमती प्रिया कवात्रा, कुमारी नैना, कुमारी शिवानी, श्रीमती डिंपल, सरिता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
"समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए गुलवेज़ आलम की खास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment