नोडल अधिकारी द्वारा मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं पाइप पेयजल परियोजना का किया गया निरीक्षण*
बिजनौर 04 मई 2026- श्री योगेश कुमार, आई०ए०एस०, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उ०प्र० नोडल अधिकारी जिला बिजनौर द्वारा आज अपराह्न 04:00 बजे मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन का विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूतल से टेरिस तक चार मंजिला भवन का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री मानकों के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता की पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली ईंटों पर सफेदी पाए जाने पर अधिशासी अभियंता आरईएस द्वारा बताया गया कि भट्टों में ईंटों के पकाने के लिए बिजली का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके कारण ईंटों में सफेदी की शिकायत है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ईंटों की लेब जांच करने के निर्देश दिए।
तदोपरांत नोडल अधिकारी श्री कुमार द्वारा महादेवपुरम स्थित जल निगम नगरीय द्वारा निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता की लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि थर्ड पार्टी के रूप में निर्माण सामग्री एवं संबंधित उपकरणों की गुणवत्ता का निर्धारित मानकों के अनुरूप निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी योगेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभाग के कार्यों को पूर्ण गंभीरता एवं मानक के अनुरूप पूर्ण करने की निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम, अधिशासी अभियंता लोनिवि, ग्रामीण अभियान, जल निगम शहरी एवं ग्रामीण सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment