सहसपुर बॉर्डर पर देर रात चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर रखी गई पैनी नजर
*सीओ धामपुर ए.के. पांडे और थाना प्रभारी स्योहारा संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया-चारपहिया वाहनों की जांच की, दस्तावेजों की भी हुई पड़ताल*
*जिला संवाददाता- शमशाद अहमद की रिपोर्ट*
सहसपुर/बिजनौर। जनपद बिजनौर के धामपुर क्षेत्र अंतर्गत सहसपुर बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान क्षेत्राधिकारी धामपुर ए.के. पांडे और थाना प्रभारी स्योहारा संजय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संचालित किया गया।चेकिंग अभियान के दौरान सहसपुर बॉर्डर से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा कई वाहन चालकों और राहगीरों से पूछताछ भी की गई।पुलिस टीम ने अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि बॉर्डर क्षेत्रों में इसी तरह लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अवांछनीय घटना को समय रहते रोका जा सके।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और पुलिस जांच में सहयोग करें।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार के सघन चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
@ SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan - 7017912134


No comments:
Post a Comment