नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
स्योहारा। थाना स्योहारा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को एक व्यक्ति ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को अजय पुत्र टेक्का निवासी ग्राम वजीदपुर थाना शेरकोट बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा संख्या 122/2026 धारा 137(2), 87, 74 बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।थाना स्योहारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक काजल तेवतिया और हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह शामिल रहे।
@ SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan -7017912134


No comments:
Post a Comment