घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्यवाही,पिरान कलियर क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण


रूड़की। संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र शेट द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने हेतु पिरान कलियर क्षेत्र में विभिन्न होटल,ढाबा एवं रेस्टोरेंट में आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत कुल 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।जब्त किए गए सिलेंडरों को सुरक्षा की दृष्टि से चांद गैस एजेंसी,पिरान कलियर की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस का वाणिज्यिक उपयोग न करने के सख्त निर्देश दिए गए तथा भविष्य में ऐसी अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रूड़की एवं पूर्ति निरीक्षक रूड़की भी मौके पर उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस के दुरुपयोग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

समझो भारत के लिए समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका "समझो भारत" के लिए हरिद्वार उत्तराखण्ड से पत्रकार तसलीम अहमद की ख़ास रिपोर्ट
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment