युवती से अभद्रता, मोहल्ले में मचा बवाल थाने पहुंचा मामला

कांधला कस्बे के मोहल्ला मौलानान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक द्वारा लेडीज के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया। मोहल्ला निवासी नदीम व अजीम पुत्र सफ़िर हसन ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि नदीम पुत्र अकील उर्फ अमन आए दिन महिलाओं के साथ गाली-गलौज करता है और अशोभनीय हरकतें करता है।

पीड़ितों ने बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे उनकी बहन घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी नदीम उर्फ अमन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही नदीम, अजीम, चीनू, सलमान, नज्म, जैद, सुहैल, समद, सलीम, नज्म, साद और अतर हसन सहित कई मोहल्लेवासी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर ऐसे असामाजिक तत्वों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो मोहल्ले का माहौल खराब हो जाएगा। "समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए गुलवेज आलम की ख़ास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment