शामली। इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस-एन-मीडियामैन (आईएपीएम) द्वारा उत्तर प्रदेश की जिला इकाइयों के पुनर्गठन अभियान को नई गति देते हुए सोमवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया। संगठन ने जनपद शामली के सक्रिय एवं समर्पित मीडिया कर्मी महताब शानू को जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यह दायित्व अगली कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया अथवा सक्षम प्राधिकारी के आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इस नियुक्ति को संगठनात्मक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसका सीधा असर जिले की मीडिया गतिविधियों की सुचारू व्यवस्था व समन्वय पर पड़ेगा।
आईएपीएम ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि जिले में पत्रकारों से जुड़े सरोकारों को मजबूती देने, संगठन की नीतियों को जनपद स्तर पर पहुंचाने तथा सभी सदस्य पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की जिम्मेदारी अब महताब शानू के कंधों पर होगी।
संगठन ने उनसे यह भी अपेक्षा की है कि वह जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी की प्रस्तावित सूची तैयार करें तथा सभी सदस्यों की अद्यतन सूची के साथ एसोसियेशन कार्यालय को उपलब्ध कराएँ। इससे जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में सहायता मिलेगी।
आईएपीएम ने शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया है कि महताब शानू की सक्रियता, कार्यकुशलता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण जनपद शामली की इकाई को एक नई दिशा और गति प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में प्रेस संगठन का दायरा बढ़ने और पत्रकारों की सहभागिता मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
संगठन के इस निर्णय को जिले के पत्रकार समुदाय में सकारात्मक पहल और सशक्त संगठनात्मक संरचना की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। "समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए पत्रकार गुलवेज आलम की ख़ास रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment