देवबंद। मुजफ्फरनगर चुंगी पिलर नंबर 12 स्थित सुपर स्टील ट्रेडर्स का सोमवार को भव्य उद्घाटन हुआ। फीता काटकर शुभारंभ डॉ. शाज़िया नाज़ एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सहारनपुर ने किया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डॉ. शाज़िया नाज़ ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से किया गया हर कार्य सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचता है। उन्होंने कहा कि सुपर स्टील ट्रेडर्स की शुरुआत क्षेत्र की आर्थिक प्रगति के लिए एक सराहनीय कदम है। इस प्रतिष्ठान से न केवल लोगों को उच्च गुणवत्ता का सामान मिलेगा बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
उद्घाटन के बाद डीलर मोहम्मद इक़बाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की सेवा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साह व उमंग का माहौल देखने को मिला।
पूरे आयोजन के दौरान मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सत्र और जलपान के साथ हुआ। "समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रीका से पत्रकार गुलवेज आलम की ख़ास रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment