अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा जिला शामली सहारनपुर मंडल व शामली के पदाधिकारियो ने सफल कार्यक्रम होने पर व् नवयुक्त पदाधिकारियो दी हार्दिक शुभकामनाएं
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) "महिला प्रकोष्ठ" दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित "शपथ ग्रहण समारोह" का कार्यक्रम CRAVES Sector 16 , Rohini, New Delhi में हुआ। कार्यक्रम की सभापति विदुषी पार्वती देवी सेवानिवृत अध्यापक दिल्ली सरकार रही
। कार्यक्रम में पंडित भूपेंद्र भारद्वाज 'रत्न' राष्ट्रीय संरक्षक एवं पंडित के.सी. गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित हेमंत कौशिक रहे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित पुष्कर शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंडित खेमचंद वत्स राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंडित ए. के. शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, पंडित उमेश कुमार शर्मा राष्ट्रीय संयोजक "आर्थिक प्रकोष्ठ", विदुषी डॉक्टर किरण शर्मा राष्ट्रीय संयोजिका "महिला प्रकोष्ठ" , पंडित विमल शर्मा राष्ट्रीय संयोजक "युवा प्रकोष्ठ", पंडित एम. के. शर्मा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित एस.के. पाराशर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरियाणा । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं उपस्थित सभी विप्र बंधु एवं विदुषियों के द्वारा पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की सभापति विदुषी पार्वती देवी की सहमती लेते हुए विदुषी डॉक्टर किरण शर्मा राष्ट्रीय संयोजिका 'महिला प्रकोष्ठ" के द्वारा विदुषी मधु गौड़ प्रदेश अध्यक्ष "महिला प्रकोष्ठ" दिल्ली , विदुषी सरोज गौड़ प्रदेश महामंत्री" महिला प्रकोष्ठ" दिल्ली एवं विदुषी बबीता गौड़ प्रदेश वित्त सचिव "महिला प्रकोष्ठ" दिल्ली को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) के संविधान के प्रति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । पंडित विमल कुमार शर्मा राष्ट्रीय संयोजक "युवा प्रकोष्ठ" ने पंडित विकास गौड़ जिला अध्यक्ष "युवा प्रकोष्ठ" पश्चिम दक्षिण दिल्ली को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) के संविधान के प्रति पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन द्वारा रचित प्रभु परशुराम की आरती जिसका स्वर उनके सुपुत्र पंडित रजनीकांत तिवारी जो नोएडा उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने दिया है इस अवसर पर पंडित अमित कुमार शर्मा ने प्रभु परशुराम की आरती का विमोचन किया प्रभु परशुराम की आरती को सभी विप्र बंधु एवं विदुषियों ने मन लगाकर सुना तथा प्रभु परशुराम की आरती को बहुत अच्छा एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक विदुषी मधु गौड़ प्रदेश अध्यक्ष "महिला प्रकोष्ठ" दिल्ली ने सभी पदाधिकारियो को अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी विप्र बंधुऔ
एवं विदुषियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ब्राह्मण समाज को सर्वोपरि बनाएंगे। कार्यक्रम का समापन विदुषी पार्वती देवी जी ने अपने आशीर्वचन देते हुए उपस्थित सभी जनों को भोजन के लिए निवेदित किया। सभी उपस्थित विप्र बंधुओं एवं विदुषियों ने नव निर्वाचित पदाधीकारियो को निर्वाचित होने पर आत्मीय मंगल कामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पंडित सुनील वत्स निठारी, पंडित योगेश वशिष्ठ , पंडित नवीन गौड़ , विदुषी अनीता शर्मा ,विदुषी किरण वशिष्ठ , सुश्री शुभी वशिष्ठ , सुश्री निश्चल गौड़ सुश्री कनिका शर्मा ,पंडित गर्वित गौड़ , पंडित निश्चल गौड़ , पंडित लक्ष्य वशिष्ठ , सुश्री नीति गौड़ , पंडित उपेंद्रकांत गौड़ एवं सैकड़ो विप्र बंधु एवं विदुषी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पंडित एस. के. पाराशर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरियाणा ने कुशलता पूर्वक किया। नहीं दूसरी और अरविंद कौशिक सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश गौतम महासचिव सूरज कौशिक अजीत श्रीवास्तव सुभाष शर्मा सुमित कौशिक राधेश्याम शर्मा शिवदास शर्मा सफल कार्यक्रम को लेकर नवयुक्त सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी
No comments:
Post a Comment