ठाकुर पूरण सिंह द्वारा बेनीवाल खाप पर अमर्यादित ब्यान से नाराज बेनीवाल खाप, दी चेतावनी अपमान बर्दास्त नहीं होगा

शामली। बेनीवाल खाप के अपमान के सिलसिले में आज एक मीटिंग गोहरनी गांव में चौधरी अमित बेनीवाल (बेनीवाल खाप, उत्तरप्रदेश) के आवास पर आयोजित की गई। इस मीटिंग में ठाकुर पूरण सिंह (भारतीय किसान मजदूर संगठन) द्वारा बेनीवाल खाप पर अमर्यादित ब्यान दिया गया था जिसकी बेनीवाल खाप पुरजोर विरोध तथा विवादित ब्यान पर एतराज किया गया और इसकी घोर निंदा की गयी। मीटिंग में सभी ने बेनीवाल खाप को अपमानित करने का घोर अपराध माना जा रहा है तथा इस अमर्यादित ब्यान से बेनीवाल खाप काफी ख़फ़ा। बेनीवाल खाप इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। जानकारी से पता चला है कि ठाकुर पूरण सिंह ने अपने ब्यान में बेनीवाल खाप को हाइब्रिड को संज्ञा देकर अपमानित किया है जिसका बेनीवाल खाप पुरजोर विरोध करता है। मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्धारित किया है कि ठाकुर पूरण सिंह इस बात तथा ब्यान के लिए माफी मांगे। मीटिंग में ये भी कहा गया कि इस प्रकार विवादित ब्यान देकर ठाकुर किसी का मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचा सकता है। ठाकुर पूरण सिंह द्वारा दिए ब्यान से उसकी तुच्छ मानसिकता का पता चलता है और ठाकुर होने पर भी संदेह व्यक्त करता है। मीटिंग में सभी ने एक मत होकर चेतावनी दी है कि यदि ठाकुर पूरण सिंह अपने विवादित ब्यान को वापिस नहीं लेते तथा माफी नहीं मांगते तो आगे उनको इस अमर्यादित कार्य के लिए मुँहतोड़ जबाव दिया जायेगा। इस मीटिंग में मुख्य रूप से चौधरी प्रदीप बेनीवाल (डायरेक्टर गन्ना समिति, शामली) आशुतोष बेनीवाल अनिल बेनीवाल विशाल बेनीवाल शुभम बेनीवाल हर्षित बेनीवाल चौधरी कृष्ण पाल सिंह तुषार बेनीवाल कल्याण सिंह व समस्त बेनीवाल खाप परिवार मौजूद रहा। समझो भारत न्यूज शामली से ज़िला ब्यूरो चीफ शौकीन सिद्दिकी के साथ कैमरामैन रामकुमार चौहान की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

 

No comments:

Post a Comment