टपराना में मरने वाली गाय, दरगाह पुर वालों की निकली खबर का प्रकाशन होने पर ग्रामीणों ने की गाय की पहचान ,इसी गाय के पैसे को लेनदेन को लेकर दरगाहपुर के दो लोगों के बीच विवाद के चलते पुलिस को दी गई कि तहरीर


झिंझाना 12 जुलाई :  गत दिवस मंगलवार को टपराना में एक लावारिस और घायल गाय की मौत होने की वजह से पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा गाय का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आज खबर का प्रकाशन होने के बाद दरगाहपुर के लोगों ने गाय की पहचान की। और वैसे भी इस संबंध में 3 दिन पूर्व गाय संबंधी पैसे की लेनदेन को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई थी।

टपराना के ग्रामीणों के अनुसार  टपराना व झिंझाना के पुराने मार्ग पर गांव के करीब मसीह उल्लाह के खेत से बदहवास हालत में निकली हुई घायल गाय की गिरकर मौत हो गई थी। सूचना पर 112 पुलिस और बाद में थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से गाय का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आज फोटो सहित इस खबर का प्रकाशन होने पर इस गाय की शिनाख्त दरगाहपुर के अर्पित सरोहा ने की। अर्पित सरोहा ने बताया कि करीब 1 माह पहले उसने यह 9 माह की गर्भवती गाय अपने ताऊ हरवीर से 24 हजार रुपए की खरीदी थी।

अभी 5 - 6 दिन पहले डॉक्टर द्वारा इस गाय को खाली बताए जाने और अर्पित द्वारा हरवीर को शिकायत करने पर हरवीर इस गाय को खोल कर ले गया था। आरोप है कि हरबीर इस गाय के पैसे वापस नहीं दे रहा था। और हरवीर ने चुपचाप यह गाय जंगल में छुड़वा दी। बताया गया कि यह गाय होशंगपुर से झिंझाना और टपराना जाने वाले नाले में गिर गई थी। वहां पर किसी ने रहम खाकर इस गाय को ट्रैक्टर से निकाल दिया था। मगर जब तक कुत्तों ने इसके कान नोच लिए थे। मगर किसी तरह से यह गाय 2 दिन घूमते फिरते मंगलवार को घायल अवस्था में ही टपराना तक पहुंच गई थी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

@Samjho_Bharat

8010884848

7599250450


गाय का फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment