85 घंटे बाद यमुना नदी से बरामद हुआ 15 वर्षीय सुशांत का शव शनिवार 3 जून को हरियाणा के दो सगे भाई नहाते समय यमुना नदी में डूब गए थे


झिंझाना 7 जून :  गत शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय डूबे दो सगे भाइयों में से छोटे भाई सुशांत का शव भी आज सुबह करीब 7 बजे करीब यमुना नदी में से बरामद हो गया। जबकि 2 सोमवार को बड़े भाई सागर 18 वर्ष का शव भी 45 घंटे बाद पानी पर तैरता हुआ बरामद हो गया था। सुशांत का शव मिलने की सूचना लालू पूरा के परिजनों ने पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने हरियाणा के लालूपुरा पीर के पास यमुना नदी में तैरते हुए शव को निकाल लिया। और बिना कोई कार्रवाई किये परिजन शव को अपने साथ अपने घर ले गये।

         आज बुधवार की सुबह सवेरे हरियाणा के लालूपुरा के ग्रामीण ने पुलिस को यमुना नदी में एक शव होने की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस और पीड़ित मौके पर पहुंच गए थे। करीब 7 बजे छोटे भाई सुशांत का भी घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर आगे लालू पूरा पीर के पास पानी पर तैरता हुआ बरामद हो गया। बिडौली पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र पूनिया ने बताया कि सुशांत का शव हरियाणा वाले किनारे पर लालू पुरा पीर के पास से आज सुबह मिल गया है। और और परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए हैं। 

       बतादे कि हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी थाना क्षेत्र के गांव राज बसेरा निवासी मेजर सिंह दशहरा स्नान के 2 दिन बाद 3 जून को शाम करीब 3 बजे अपने परिवार के साथ यूपी हरियाणा बॉर्डर पर स्थित बिडोली यमुना नदी में स्नान करने आए थे। बताया गया कि ये लोग करनाल हाईवे के फ्लाईओवर के ठीक नीचे नहा रहे थे, कि उसी समय मेजर सिंह के दो बेटे करीब 18 वर्षीय सागर और 15 वर्षीय सुशांत अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए थे। दोनों बेटों को डूबता देख उनके पिता मेजर सिंह ने भी बेटों को पकड़ने के लिए तुरंत ही यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। हालांकि मेजर सिंह भी डूबने लगे थे मगर वहां खड़े के शख्स ने अपनी जान की बाजी लगाकर मेजर सिंह को तो बचा लिया था। मगर बेटों का कई दिनों तक कोई पता नहीं चला था। पीड़ितों द्वारा लगातार सर्चिंग ऑपरेशन कराए जाने के फलस्वरूप सोमवार को 45 घंटे बाद सागर का शव मिल गया था। 

          पिछले 4 दिनों से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। तीन लड़के और एक लड़की में से अब मेजर सिंह के परिवार में गोद का लड़का और एक लड़की बचे हैं। दोनों बच्चों के खोने से मेजर सिंह का परिवार काफी गमजदा है। संवाददाता धर्मेंद्र सिंह समझो भारत न्यूज़

@Samjho_Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment