हिंदू युवा वाहिनी जिला जालौर की जिला बैठक आयोजित की गई।


 जालौर : जालौर जिले के भीनमाल पंचायत समिति के सुंधा माता स्थित माली धर्मशाला में रात्रि कालीन हिन्दू युवा वाहिनी जालोर की जिला बैठक आयोजित की गई। जिसमें आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा जिसमे हिन्दू नववर्ष, हिन्दू युवा वाहिनी का स्थापना दिवस, राम नवमी के दिन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमे बैठक की अध्यक्षता अर्जुन सिंह कागमाला प्रदेश वरिष्ठ उपा अध्यक्ष ने की। इस मौके अर्जुन सिंह कागमाला ने बताया कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य सरक्षक श्री महंत योगी आदित्य नाथ महाराज की प्रचंड  जीत हुई यह जीत उनकी  नहीं,अपितु पूरे हिंदुत्व की जीत है

, वही जिला संगठन महामंत्री दिनेश कुमार बारोट ने बैठक में बताया कि इकाई तहसील  व जिले तक इस संगठन को ओर मजबूती प्रदान करने हेतु हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सब मिलकर संगठन द्वारा कार्यक्रम व दिशा निर्देश को मानकर इस संगठन को ओर मजबूत बनाना हैं।

जिले की बैठक में पधारे संघठन के प्रदेश कार्य समिति सदस्य  कृष्ण चौधरी , जिला  उपाध्यक्ष भंवर  लाल राजपुरोहित,  रानीवाड़ा तहसील अध्यक्ष   अमृत चौधरी, सायला तहसील  अध्यक्ष पारसा राम  राणा , जसवंतपुरा  तहसील उपाध्यक्ष दिनेश सेन, पंसेरी इकाई अध्यक्ष तेज सिंह देवल, धानोल इकाई अध्यक्ष रिडमल सिंह भोमिया, गांग इकाई अध्यक्ष बालू भाई चौधरी, सेवाड़ा इकाई अध्यक्ष भगराज चौधरी, जीवाराम चौधरी पंसेरी, कमलेश पुरोहित जाखडी, विकास पुरोहित धानोल, पारस चौधरी  धानोल, लाला राम सायला, दरगा राम सायला, अशोक चोधरी गांग,  गणेश चौधरी रानीवाड़ा, परेश पुरोहित जाखडी  इनकी उपस्थति में बैठक संपन्न हुई!जालौर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की रिपोर्ट

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment