नवरात्रि के पावन पर्व पर बाला सुन्दरी मन्दिर में आज लगेगा छप्पन भोग


कैराना। नवरात्रि के पावन पर्व पर कैराना में स्थित बाला सुन्दरी मन्दिर (देवी मन्दिर) में माता बाला सुन्दरी को शाम के समय छप्पन प्रकार का भोग लगाया जायेगा वही दोपहर 2 बजे हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जायेगा जिसमे आप सभी क्षेत्र वासी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्म लाभ उठायें। वही दिन ब्रहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे माता रानी की भाव भरी शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरेगी शोभायात्रा में साँझी माता की प्रतिमाओं को रखने के लिये विशेष रूप से दुर्गा सेवा समिति द्वारा ट्रॉली का प्रबन्ध किया गया है जिसमे सभी धर्म प्रेमियों से अपील है कि साँझी माता के विसर्जन हेतु सभी प्रतिमाओं को ट्रॉली में ही रखे व साँझी माता के साथ अन्य सामग्री भी ट्रॉली में रखे सामग्री बिना पन्नी के रखे। साँझी माता की प्रतिमाओं को विसर्जन इस बार संगम पर किया जायेगा। इस आशय की जानकारी श्री दुर्गा सेवा समिति कैराना शामली ने दी है।

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment