यमुना में पूजा सामग्री व खंडित मूर्तियां विसर्जन करने आई 65 वर्षीय वृद्धा की डूबने से मौत


कैराना। पानीपत से यमुना में पूजा सामग्री व खंडित मुर्तियो को विसर्जन करने आई 65 वर्षीय वृद्ध महिला यमुना में डूब गई। करीब एक घन्टे की मश्कत के बाद गोताखोरो ने वृद्धा के शव को यमुना से बाहर निकला।

सोंमवार अपराहन करीब साढे 3 बजे हरियाणा के पानीपत की गीता काॅलोनी निवासी 65 वर्षीय सुमित्रा अपने घर में रखी पूजा की सामग्री व खंडित मुर्तियों व तस्वीरों को यमुना में हरियाणा की साइड विसर्जन करने के लिए आयी थी। इसी दौरान सुमित्रा यमुना के पानी में डूब गई। आसपास के लोगो द्वारा शोर मचाने पर यमुना नदी पर मौजूद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। करीब एक घन्टे की मश्कत के बाद गोताखोरो ने महिला के शव को यमुना से बाहन निकाला। सूचना पर मृतका का बेटा दौलत राम व अन्य मौके पर पहुंचे। दौलत राम ने बताया कि उनकी मां सुमित्रा पिछले चार पाच दिन से घर में रखी पूजा सामग्री व खंडित मुर्तियो को यमुना में सलाने की बात कह रही थी तथा आज अकेली ही घर से पूजा सामग्री व मुर्तियां लेकर यमुना नदी पर आ गई। बाद में परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ पानीपत ले गये। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया हैं। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओ ने किया यमुना में स्नान कैराना। सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओ ने यमुना में स्नान करके पुन्य लाभ कमाया।

सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओ ने यमुना तट पर पहुचकर स्नान किया तथा सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। श्रद्धालुओ ने भगवान भोलेनाथ के साथ ही अपने पूर्वजो की पूजा अर्चना की तथा ब्राहमणो को दान दक्षिणा देकर अपने परिवार की सुख शान्ति की कामना की।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment