भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर राष्ट्र के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य कर रही हैं। जिसमे किसान, मजदूर,दलित,शोषित, वंचित, गरीब का हित सर्वोपरि है।

 


झिंझाना 15 अगस्त। बसपा एवं सपा सरकार में भ्रष्टाचार एवम गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला था। कांग्रेस पार्टी 70 वर्षो बाद भी परिवार वाद से बाहर नहीं निकल सकी हैं। जबकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर राष्ट्र के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य कर रही हैं। जिसमे किसान, मजदूर,दलित,शोषित, वंचित, गरीब का हित सर्वोपरि है। 

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल को भाजपा द्वारा व्यापार मंडल का जिला संयोजक और व्यापारी नेता कस्बा निवासी ( हाल निवासी शामली) अंकित गोयल को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सह संयोजक नियुक्त करने पर उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अपने प्रखर संबोधन में उपरोक्त विचार व्यक्त किए। किसान आंदोलन पर उन्होंनेे कहा यह राजनीतिक आंदोलन बन कर रह गयाा है। 

स्वाधीनता दिवस पर स्थानीय आर्य समाज मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन व्यापार मंडल के तत्वाधान में किया गया था। आयोजन में मास्टर राजपाल सिंह, अश्वनी उर्फ काका शर्मा, वैभव नामदेव, मनीष गर्ग, राजीव गर्ग, आशु बंसल का सहयोग सराहनीय रहा। जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कैबिनेट मंत्री यशवंत सिंह सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंदर तोमर, कस्बा चेयरमैन ठेकेदार नौशाद, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, आर्य समाज प्रधान अशोक बहादुर गोयल, पूर्व कस्बा चेयरमैन राकेश गोयल, रमेश गौड़ मंचासीन रहे।


जिनका फूल मालाओं से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक मास्टर राजपाल सिंह रहे जिसका संचालन रामकुमार कश्यप एवं अध्यक्षता अशोक बहादुर गोयल ने की। शामली से व्यापारी नेता संजय, अनुराग जैन, कैराना से विपुल, राकेश, कस्बा ऊन से रवि गोयल और कांधला से व्यापारी नेता उपस्थित हुए। कस्बे की एक चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह एवं उनकी टीम का हिस्सा रहे कांस्टेबल अनुज कुमार, तेजवीर सिंह एवं प्रदीप कुमार को भी समारोह में मंच पर माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने क्षेत्रीय जनता को शांतिप्रिय एवं समझौता वादी बताया। साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशाखोरी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जनता से अपने क्षेत्र में आसपास कहीं भी कच्ची शराब,स्मैक आदि नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने एवं युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाकर उन्हें सुशिक्षित कर बा रोजगार करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।


थाना प्रभारी ने शामली करनाल हाईवे पर टपराना, गाड़ी वाला चौक, अहमदगढ़ एवं बिडौली में पुलिस चेक पोस्ट प्रभारी निरीक्षक ने बाजार के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं गलियों में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए व्यापारियों एवं कस्बा चेयरमैन को व्यवस्था कराने को भी कहा। व्यापारियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा ने भी कस्बे के इन दोनों युवाओं द्वारा तरक्की करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

सभा को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता अंकित गोयल ने भाजपा द्वारा क्षेत्रीय संयोजक बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। गोयल ने कहा मैं व्यापारियों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए हमेशा उनके साथ खड़ा हूं गोयल ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद गुंडागर्दी का खात्मा हुआ है। व्यापारी सरकार को टैक्स देता हैं। अधिकारियों द्वारा उसका उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार की नीति पर क्षेत्र में 400 करोड़ से नए उद्योगों की शुरुआत होने जा रही है। जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम को राकेश गर्ग, पूर्व कस्बा चेयरमैन राकेश गोयल, संजय कुमार, आदि ने संबोधित कर अपने विचार रखें। व्यापारी वर्ग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के आला नेताओं की उपस्थिति के बावजूद भाजपा के कुछ स्थानीय नेता अनुपस्थित रहे जिनकी चर्चा किसी मतभेद की ओर इशारा कर रही है। हालांकि कार्यक्रम में भीड़ की उपस्थिति से नेता एवं आयोजक गदगद नजर आए।

प्रेम चन्द वर्मा

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment