दुस्साहसिक: आगरा में दिनदहाड़े 9 करोड़ की डकैती मणप्पुरम ऑफिस से 17 किलो सोना और 5 लाख लूटे !!


दुस्साहसिक: आगरा में दिनदहाड़े 9 करोड़ की डकैती मणप्पुरम ऑफिस से 17 किलो सोना और 5 लाख लूटे !!  आगरा के बड़े अधिकारियों सहित कई थानों की पुलिस मौके पर ! आसपास की दुकानों की सीसीटीवी भी खंगाल जा रही ! घटना के बाद आगरा शहर की सीमाएं सील ! बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद ! आगरा के कमलानगर में आज शाम शनिवार शाम को लगभग 3:30 बजे दिनदहाड़े 9 करोड़ की लूट हो गई। यहां 4 हथियारबंद बदमाशों ने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस में स्टाफ को बंधक बनाकर  इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि, बदमाशों बदमाश 17 किलो सोना और 5 लाख रुपए कैश लूट ले गए हैं। हालांकि घटना के कुछ देर बाद एत्मादपुर खंदौली रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।


सूचना मिलते ही आगरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आस-पास की सीसीटीवी से घटना की जांच की जा रही है। आइजी नवीन अरोरा भी मौके पर पहुंच गए हैं।  लूट के बाद बदमाश बैग में सोना भरकर फरार हो गए।  लूट के बाद बदमाश बैग में सोना भरकर फरार हो गए। बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैदही गई हैं।  लूट करने वाले बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है। इनमें से 4 बदमाश कैप लगाए थे, जबकि दो बिना कैप के थे। सभी ने मास्क भी लगाया हुआ था। 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लूट को अंजाम देने के लिए पहले 4 बदमाश मन्नापुरम की ब्रांच में अंदर गए,  जबकि दो बाहर खडे़ रहे। इसके बाद लूट को अंजाम दिया। भागते समय बदमाशों ने बगल के दुकानदार से पूछा भी कोई सायरन तो नहीं बजा। उस समय वह दुकानदार समझ नहीं पाया कि बदमाश उससे सायरन की बात क्यों पूछ रहे हैं। कई थानों का फोर्स आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। पूरे शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 


अब तक की बड़ी लूट की वारदातें


इससे पहले भी यूपी में 15 फरवरी 2015 को वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी डकैती की वारदात सहारनपुर में हुई थी। जिसमें 8 बदमाशों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ की ज्वैलरी लूट ली थी। इसके अतिरिक्त 27 जनवरी 2020 को शमसाबाद के मोहल्ला हरसहाय खिड़की में सराफ मुकेशल गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर 4 करोड़ 76 लाख की लूट की गई थी।

No comments:

Post a Comment