विश्व हिन्दू महासंघ ने की मुख्यमंत्री की दीघार्यु की कामना

घरों पर लहराया केसरिया ध्वज, हनुमान चालीसा का पाठ किया
शामली। विश्व हिन्दू महासंघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन घरों में केसरिया ध्वज फहराकर व हनुमान चालीसा पढकर मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीघार्यु होने की भी कामना की गयी। जानकारी के अनुसार विश्व हिन्दू महासंघ के

प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति के आहवान पर महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन घरों पर केसरिया ध्वज फहराकर व हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया। इस अवसर पर महासंघ जिलाध्यक्ष पं. महेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद र्वा, मीडिया प्रभारी कमल बंसल, रामकिशोर, मनीष जैन, निशांत शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक गर्ग, गौरव चुघ, विकास शांडिल्य, ब्रजपाल शर्मा

आदि ने अपने-अपने घरों पर केसरिया ध्वज फहराया तथा भगवान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीघार्यु होने की कामना की। जिलाध्यक्ष पं. महेश कुमार शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास व तरक्की के पथ पर अग्रसर हो रहा है। कानून व्यवस्था भी चुस्त-दुरूस्त है। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान अन्य राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को निकालने के लिए दिन रात मेहनत की। इस अवसर पर महासंघ सदस्य पारस भारद्वाज ने हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा गौमाता को भोजन भी कराया गया।

No comments:

Post a Comment