हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद की रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी की

सितारों की चमक सदा बनी रहे। सृष्टि की कामयाबी सदा बनी रहे। हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद की  रिकॉर्ड गर्ल सृष्टि गुलाटी की।  फरीदाबाद की आन बान शान ओर पहचान प्यारी गुड़िया सृष्टि गुलाटी मात्र 4 वर्ष की उम्र की नन्ही बालिका की एक अलग ही

पहचान है। जी हा यह नन्ही सी परी बहुत सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड, नेशनल रिकॉर्ड के साथ बहुत सारे बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर चुकी है। एक ऐसा नाम जिसका नाम लेते ही सारे रिकॉर्ड भी कम पड़ जाते हैं। बता दे कि अब तक इस नन्ही से गुड़िया सृष्टि गुलाटी का नाम 15 बुक ऑफ रिकॉर्ड, 170+ सर्टीफिकेट, 50 अवार्ड, 25 ट्रॉफी ओर 16 मेडल है। इस छोटी सी गुड़िया का दुनियां में अलग ही

नाम और पहचान है। वर्तमान में सृष्टि का नाम वर्ल्ड अस्सिटेंस रिकॉर्ड ओर होप इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। इन दो रिकॉर्ड के साथ ही सृष्टि का नाम 15 रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। इस कीर्तिमान के लिए सृष्टि को ओर उनके माता पिता को बधाई देने वालो का तांता लग रहा है। छोटी सी बेटी की इस कामयाबी पर

माता पिता को बेहद गर्व है। वर्ल्ड अस्सिटेंस रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सृष्टि बेटी को ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुआ है। सृष्टि को यह प्रमाण पत्र श्री राजेंद्रन जी ने प्रदान किया। होप इंटरनेशनल रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी बेटी को ईमेल के माध्यम से श्री अहमद शेख द्वारा दिया गया। सृष्टि के पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि हर बच्चे में हुनर होता हैं। बस माता पिता द्वारा उसको निखारा जाता है। माता श्रीमती

प्रिया जी ने बताया कि बेटी अनमोल है। सदा कामयाबी भी नही रहती बस बेटी को यही सीखा भी रहे हैं सफलता सदा नही रहती कदम डर कदम मिलाकर चलने से ही सब कामयाब होते है। सृष्टि को यह प्रमाण पत्र अनोखी उपलब्धि के कारण मिला है। सृष्टि ने डांस, ड्राइंग, पेंटिंग, बेबी शो, बेबी ओलम्पिक, फैशन शो, रैंप वाक ओर

कविता गायत्रि मंत्र सभी प्रतियोगिताओ में भाग लेकर एक नया कीर्तिमान बनाने पर मिला है। सृष्टि ने पूरे विश्व मे सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा सर्टिफिकेट ओर अवार्ड प्राप्त किये हैं। अनोखा कीर्तिमान बहुत ही कम बच्चे बना पाते है। सृष्टि उन्ही में से एक है। लगातार 2 साल से यह रिकॉर्ड सृष्टि गुलाटी के नाम दर्ज है। आशा है कि ये नन्ही परी सदा ही अपने माता पिता और देश का नाम रोशन करे।

No comments:

Post a Comment