किवाना में घर में घुसकर चलाई गोली, दो गिरफ्तार

कांधला।
थाना क्षेत्र के गांव किवाना में तीन दबंग लोगों के द्वारा घर में घुसकर तंमचे से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर दो लोगों को तंमचें के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज कर दोनों लोगों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को गांव किवाना निवासी अंकुश पुत्र सुरेशपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि अपने घर में परिवार के साथ बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी गांव किवाना निवासी अमित, गौरव, व लिसाढ निवासी सोनू ने जबरन घर में घुसकर उसके भाई के साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब परिवार के लोगों ने तीनों लोगों का विरोध किया तो आरोपी लोगों ने मारपीट करते हुए हत्या की नियत से गोली चला दी। जिसमें परिवार के लोग बाल बाल बच गए। गोली चलने की आवाज से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपी लोगों को तंमचें के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी अमित व गौरव से तंमचा व एक खोका कारतूस बरामद किया है। जबकि तीसरा आरोपी सोनू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


गंगेरू में दो पक्षों में खूनी संर्घष से महिला सहित तीन घायल
कांधला।
मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अहमद अली ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी जुल्फिकार उसकी परिवार की लडकी पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता है। जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया था। जिसके बाद से उन दोनों में अनबन चल रही थी। आरोप है कि सोेमवार की देर रात्रि जुल्फिकार अपने परिजनों को लेकर उसके घर में घुस आया तथा उसके उपर हमला बोल दिया। बीच बचाव कराने बीच में आई उसकी पत्नी के चेहरे पर भी उक्त लोगों ने धारधार हथियारों से वार कर गंभीर रूप से धायल कर दिया। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना डायल 112 को दी। वही दूसरे पक्ष से जुल्फिकार ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि अहमद अपने घर पर कबूतर बाजी का कार्य करता है। जिससे उसकी छत पर सुबह शाम लडकों का जमावडा लगा रहता है तथा वह उनके घर में ताक झांक कर अश्लील फब्तियां कसते है। जिसका विरोध करने पर अहमद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें उसके साथ साथ बुशरा व वरीसा को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने देर रात्रि लगभग एक बजे दोनों पक्षों को कांधला सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर इमराना बुशरा व अहमद की हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 comment:

  1. zameer bhai blog theme na use karke kisi developer se design kara lo ...

    ReplyDelete