आबकारी विभाग की सफल मुहीम

मुंबई (नीतिका राव) ठाणे जिला अंतर्गत अम्बरनाथ  में  आबकारी विभाग ने छापा मारकर गावठी शराब के अड्डे 1,12,600 का रसायन जब्त किया।
कोरोना महामारी के चलते सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन की स्थिति होने के बावजूद कई आंतरिक क्षेत्रों में गावठी शराब की भट्टी लगाकर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। यह जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग ने सक्रीय भूमिका निभाई और अविलंब अवैध

शराब के ठेकों पर छापामार प्रक्रिया प्रारंभ की। अम्बरनाथ के एमआईडीसी के पीछे गांव में बड़े पैमाने अवैध शराब बनाकर बेचे जाने की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग के निरक्षक आर.एम.धनशेट्टी की टीम जिसमें  दुय्यम निरीक्षक, अम्बरनाथ झोन 1,आर.बी.राठौर, दुय्यम निरीक्षक, अम्बरनाथ झोन 2, पी. जी.  रुइकर,
जवान पी.डी. पडवल, जवान पी.एन. यशवंतराव व पांच ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर तत्काल कार्यवाही की और वाश  4,800 लीटर
एक एलुमिनियम कंडेनसर , एक बॉयलर.कुल
1,12,600 का माल जब्त किया।

No comments:

Post a Comment