सहरानपुर में अवैध कमेलो पर हो कार्यवाही,अवैध कमेलो के चलते वातावरण हुआ प्रदुषित इरशाद मुंडन

अवैध मांस तस्करों के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही ,क्षेत्रीय लोग बिमारी की चपेट में आबादी क्षेत्रों में कमेले हो बंद :- इरशाद मुंडन


रिपोर्ट शादाब शेख संतराश


सहारनपुर। महानगर में कमेले की आड़ में कई अवैध कमेले संचालित है। जिसके कारण क्षेत्रीय जनता बिमारी की चपेट में है। इन अवैध कमेले को नगर निगम के अधिकारियों का संरक्षण है। इन अवैध कमेले संचालकों और निगम के अधिकारियों के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदनाम हो रही है। उक्त शिकायत भाजपा नेता इरशाद मुंडन ने सीएम आदित्यनाथ योगी से की।
                   समाचार के अनुसार भाजपा नेता इरशाद मुंडन ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि नगर निगम सहारनपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में अवैध कमेले संचालित हो रहे है।जहां प्रतिबंधित छोटे जानवर जो कम उम्र के होते है। का भी कटान हो रहा है।
 मुंडन ने कहा कि कमेले में जहां तहां नालियों में खून बहाया जा रहा है। कटे पशुओं के मांस और खाल से बदबू उठती है,जिसके कारण वहां की आबादी में रहने वाले निम्न तबके के लोग बिमारियों से ग्रस्त है। सरकार ने इन कमेलो में कटान के लिए नियमावली बना रखी है लेकिन, उन नियमों को ताक पर रख दर्जनों अवैध कमेले संचालित है।इन कमेलो के चलते वातावरण प्रदुषित तो हो ही रहा है। वहां की बाल उम्र के भी हिंसक होने का खतरा है।उन्होने मांग की है कि मुख्यमंत्री इन अवैध कमेलो पर को बंद कराये व इन अवैध कमेलो में निगम अधिकारियों की भी जांच हो।

No comments:

Post a Comment