नेताजी को श्रद्धांजलि और तिरंगे का सम्मान
सुबह से ही माहौल देशभक्ति से सराबोर था। चारों ओर तिरंगे लहरा रहे थे और देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। विवेक प्रेमी जी ने अपने साथियों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ फहराया गया।
विवेक प्रेमी ने इस अवसर पर कहा—उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह अभियान आज़ादी के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि है, और इससे नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।"हमारा तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अनगिनत कुर्बानियों का प्रतीक है। यह हमारी एकता, अखंडता और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है। हर घर तिरंगा अभियान के जरिए हम हर नागरिक के दिल में राष्ट्रभक्ति की लौ प्रज्ज्वलित कर रहे हैं।"
एकजुटता का प्रतीक बना आयोजन
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। भीड़ में हर उम्र के लोग, छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी के हाथों में तिरंगा था। पूरे कार्यक्रम में जोश और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित प्रमुख लोगों में अमित कुमार, सुनील कुमार, पंकज गर्ग, ललित उपाध्याय, मान, शंकर वर्मा, बृजेश उपाध्याय, सोनू खान, डॉ. आशीष वर्मा, नौशाद मंसूरी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।हर घर तिरंगा – एक मिशन, एक संदेश
हर घर तिरंगा" का मुख्य उद्देश्य है—हर नागरिक के हृदय में राष्ट्र के प्रति प्रेम, गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत करना। यह केवल तिरंगा फहराने की परंपरा नहीं, बल्कि यह एक संदेश है कि हम सब भारतीय हैं और हमारी पहचान हमारे राष्ट्रीय ध्वज से है। यह आयोजन साफ-सुथरे भारत और स्वच्छ समाज की दिशा में भी प्रेरणा देता है, क्योंकि आजादी के वीरों का सपना एक स्वच्छ, सशक्त और समृद्ध भारत था।रिपोर्ट:
समझो भारत राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए शामली (उत्तर प्रदेश) से
जिला ब्यूरो-चीफ: शौकीन सिद्दीकी
कैमरामैन: रामकुमार चौहान
📞 8010884848 | 🌐 samjhobharat.com
✉️ samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment