भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों का श्रीगंगानगर आगमन शुरू


राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह पहुंचे श्रीगंगानगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे सूरतगढ़, श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं का स्थानीय पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के श्रीगंगानगर आगमन का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे भाजपा पदाधिकारियों का जोश और उल्लास बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों का श्रीगंगानगर जिले में प्रवास शुरू हो गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह रेल मार्ग से सुबह 7:00 बजे श्रीगंगानगर पहुंचे जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । इसी प्रकार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी रेल मार्ग से सीधे सूरतगढ़ पहुंचे जहां सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर,प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी,नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणंवा, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ सहित सभी भाजपा पदाधिकारी सूरतगढ़ में होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। और उसके बाद हनुमानगढ़ पहुंच कर वहां होने वाले जेपी नड्डा के कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को भी देखेंगे । ज्ञात रहे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  कल श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में एक पैलेस में सुबह 11:00 बजे भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इसके बाद वे बीकानेर संभाग के  प्रमुख प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की एक बैठक को भी संबोधित करेंगे । इस बैठक के तुरंत बाद श्री नड्डा हनुमानगढ़ प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 मई 2022 को प्रातः 10:15 बजे हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के जिला कार्यालय सहित 10 अन्य जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी श्रीचंद चौधरी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्रीगंगानगर ने दी, श्रीगंगानगर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. के.एल.परमार की स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment