झिंझाना 25 अगस्त। कश्यप समाज के लोगों ने भाजपा की प्रदेश टीम में कश्यप समाज के किसी व्यक्ति को स्थान न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा इसी प्रकार समाज के लोगों की अनदेखी करेगी तो मजबूर होकर कश्यप समाज को भाजपा से मोहभंग करना पड़ेगा।


 महर्षि कश्यप समाज उत्थान सेवा समिति व कश्यप समाज के अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप के आवास पर आयोजित मीटिंग में समाज के लोगों ने कड़ा रोष व्यक्त किया, और भाजपा की प्रदेश टीम में पुनर्विचार कर कश्यप समाज के लोगों को भी चुने जाने की मांग की है। कश्यप समाज ने आक्रोश व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश भाजपा में कश्यप समाज की हर तरफ अनदेखी हो रही है। भाजपा ने 98 जिलाध्यक्क्षों में से एक भी जिलाध्यक्ष कश्यप समाज का नहीं बनाया है। और प्रदेश की टीम में भी कश्यप समाज से कोई व्यक्ति पदाधिकारी नहीं बनाया। जबकि कश्यप



 समाज 95 परसेंट वोट भाजपा को हिंदुत्व के नाम पर देता रहा हैं। मगर भाजपा पार्टी की मानसिकता अब यह समाज समझ चुका है। समाज के अध्यक्ष सुरेश पाल ने कहा भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास अब बदल कर सबका साथ, बनिया ,ब्राह्मण और ठाकुरों का विकास हो रहा है। कश्यप समाज का आरोप है कि सूची में 21 लोग वह पदाधिकारी है, जो सामान्य जाति से आते हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि क्या आने  वाले समय में भाजपा पार्टी का भी हाल  सपा की तरह होने वाला है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने यादवों का विकास किया था। और भाजपा पार्टी सिर्फ बनिया ब्राह्मणों का विकास कर रही है।सभा में कश्यप समाज व महर्षि कश्यप उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप, विनोद प्रधान ( रजाक नगर ) सुभाष कश्यप, जय सिंह कश्यप ,रघुवीर कश्यप ,पाले राम कश्यप,  अंकित कश्यप ,सुनील कश्यप ,अमित  कश्यप ,संदीप ,सुभाष चन्द कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

प्रेम चन्द वर्मा



घोषणा

मैं सुरेश पाल कश्यप समाज का अध्यक्ष कस्बा  झिझांना जिला शामली भारतीय जनता पार्टी का विरोध करता हूं। और आने वाले समय में अपने समाज के हर व्यक्ति को समझाने का प्रयास करूंगा कि भारतीय जनता पार्टी में कश्यप समाज का भविष्य उज्जवल नहीं है। या तो यह समाज अपना कैंडिडेट निकाले  या समाज अपनी एक पार्टी चुनकर उसे ही सत्ता में पहुंचाने का काम करें ।

                          नगर अध्यक्ष

                     सुरेश पाल कश्यप


रिपोर्टर -  प्रेमचंद वर्मा

No comments:

Post a Comment