मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र की लवकुश कॉलोनी स्थित गढ़वाल डेयरी पर कार्यरत एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनीष पुत्र धर्मपाल निवासी लिसाड़ी के रूप में हुई है, जो डेयरी पर नौकरी करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे मनीष डेयरी की ऊपरी मंजिल पर गया, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना ब्रह्मपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं सहित हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
No comments:
Post a Comment