जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने तहसील नगीना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।



*बिजनौर 16 मई,2026*:- जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है कि एक ही स्थल पर जाकर जिला स्तरीय समस्याओं का निस्तारण उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही किया जाए और यदि किसी कारणवश यह संभव नहीं है


तो पूर्ण गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन की स्पष्ट मन्शा है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सहित जनसामान्य द्वारा प्राप्त शिकायतों का समयबद्वता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को राहत प्राप्त हो।

जिलाधिकारी श्रीमती कौर आज तहसील नगीना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहीं थी। 


उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत पुनः प्रस्तुत करने का सीधा अर्थ है कि उसकी शिकायत को गंभीरतापूर्वक नहीं सुना गया या उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जन शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप निस्तारण करना सुनिश्चित करें और प्रयास करें कि मौके पर जा कर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर स्थानीय लोगों से भी वार्ता करें ताकि शिकायत की सत्यता प्रमाणित होने के साथ-साथ उसका निस्तारण भी गुणवत्तापरक होना संभव हो सके। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार अति संवेदनशील एवं गंभीर है और उच्च स्तर से शिकायतों की गुणवत्ता की सीधे जांच की जाती है, अतः सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 28 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें 03 शिकायतों का निस्तारण उपस्थित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नगीना विजय शंकर, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेन्द्र सिंह, तहसीलदार सहित अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 @ SAMJHO BHARAT 

Nitin Chauhan -7017912134


No comments:

Post a Comment