- गुजरात – 131 यात्री
- महाराष्ट्र – 123 यात्री
- मध्य प्रदेश – 21 यात्री
- उत्तर प्रदेश – 12 यात्री
- राजस्थान – 6 यात्री
- दिल्ली – 7 यात्री
- असम – 5 यात्री
- कर्नाटक – 5 यात्री
- तेलंगाना – 3 यात्री
- पंजाब – 1 यात्री
इन सभी यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी और देहरादून भेजने की प्रक्रिया लगातार जारी है।
राहत कार्यों के अंतर्गत आज तक 135 लोगों को हर्षिल से बाहर निकाला गया है। इनमें से 100 यात्रियों को उत्तरकाशी और 35 यात्रियों को देहरादून सुरक्षित पहुँचाया गया। इस तरह कुल 135 लोगों को उनके गंतव्य तक सफलतापूर्वक पहुंचाया गया, जबकि शेष 274 लोग हर्षिल में सुरक्षित हैं और उन्हें आगे की यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा है। इस मिशन में राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, ITBP, NDRF और अन्य एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं हालात पर नज़र बनाए हुए हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर निर्देश दे रहे हैं। यह रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन क्षमता, प्रशासनिक तत्परता और बचाव दलों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है, जिसने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।समझो भारत राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए उत्तराखंड से पत्रकार तसलीम अहमद की रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
✉️ samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment