बिड़ौली। बिडौली सादात में तीन दिन पूर्व विधुत ट्रांसफार्मर फूक गया था। जिसे सोमवार को ऊर्जा निगम विभाग द्वारा प्रत्याशी ग्राम प्रधान महबूब के सहयोग से ऊर्जा निगम के द्वारा तीन दिन बाद बदला गया। तब जाकर ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी में बिजली न आने से ग्राम वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसारक्षेत्र के गांव बिडौली सादात में तालाब के किनारे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है जो तीन दिन पहले शॉर्ट सर्किट ओवर लोड होने से सर्किट से फूक गया था । यह ट्रांसफार्मर बदलकर 160केवीए का रखा गया है जो पूर्व प्रत्याशी ग्राम प्रधान महबूब ने अपने सहयोग से ऊर्जा निगम के द्वारा ग्राम वासियों की सहयोग से विद्युत विभाग द्वारा बदला गया।शाम के टाइम बिजली चालू होने से ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली।ग्रामवासियों ने पूर्व प्रत्याशी ग्राम प्रधान महबूब का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामवासी मौजूद रहे। शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment