शामली। जनपद शामली के खंद्रावली गांव में 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशु पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है, जो शामली में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात आशु अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से गांव लौट रहा था। गांव के पास दिल्ली नेशनल हाईवे पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में युवक को देखा और पुलिस को सूचना दी।
शुरुआत में पुलिस ने घटना को सड़क हादसा मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खोपड़ी में गोली के छर्रे मिलने से मामला हत्या का निकला।
शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी व सीओ कैराना सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त कराया गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। समझो भारत से गुलवेज आलम की ख़ास रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment