स्कूटी टक्कर विवाद में युवक की हत्या, एक और आरोपी गिरफ्तार
*मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत, अब तक कई आरोपी जा चुके हैं जेल*
समझो भारत न्यूज़ जिला संवाददाता- शमशाद अहमद की रिपोर्ट
चांदपुर/बिजनौर। बिजनौर पुलिस ने स्कूटी टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई आरोपियों को जेल भेज चुकी है।पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को ग्राम हैजरपुर निवासी राकेश ने तहरीर देकर बताया था कि उसका भतीजा प्रशांत एक समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ग्राम तखनपुरी निवासी पलक की एक्टिवा स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद पलक ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने प्रशांत के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।घायल प्रशांत को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्ती कराया गया, जहां 25 मार्च को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 मार्च को निकरांत उर्फ निक्की और संजीव को घटना में प्रयुक्त डंडों के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि 31 मार्च को सचिन कुमार और अभिनय को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को थाना चांदपुर पुलिस ने मामले से संबंधित आरोपी नवनीत कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम तखनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक छविनाथ, कांस्टेबल इंसाद और कांस्टेबल अशोक कुमार की टीम की अहम भूमिका रही।
@ SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan -7017912134

No comments:
Post a Comment