पंजीठ की छात्राओं रीज़ा और ताज़ीम ने मदरसा टॉपर में मचाया धमाल

कैराना (मुजफ्फरनगर)।

शिक्षा और मेहनत अगर मिलकर साथ दें तो सफलता निश्चित है। इस कहावत को सच साबित किया पंजीठ क्षेत्र की होनहार छात्राओं रीज़ा और ताज़ीम ने। दोनों ने मदरसा जामिया रहमतुल उलूम पंजीठ में आयोजित मदरसा टॉपर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन मदरसे के प्रिंसिपल हाफ़िज़ फारुख साहब और नाज़िम-तालीमात कारी इफ्तिख़ार के तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 24 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रीज़ा पुत्री क़ासिम और ताज़ीम पुत्री आज़ाद ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अक्शा पुत्री रफ़ाक़त ने दूसरा स्थान हासिल किया।

गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सायम पुत्री मोहम्मद इरफ़ान ने सिटी लेवल ट्रॉफ़ी जीतकर मदरसे का मान बढ़ाया था। यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है, जिसने जामिया रहमतुल उलूम की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूती दी है।

विजेता छात्राओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद आरिफ़ त्यागी, डॉ. सलीम जावेद, डॉ. शबाना और मैडम शाजिया ने छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की सफलता में मौलाना फहीम और मेहराब अहमद का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने न केवल प्रतियोगिता का सफल संचालन किया बल्कि विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस मौके पर शाही इमाम मौलाना ताहिर साहब सहित अनेक शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

यह उपलब्धि न केवल छात्राओं की मेहनत का परिणाम है बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है कि बेटियाँ भी हर क्षेत्र में अपनी चमक बिखेर सकती हैं।


✍️ "समझो भारत" राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए कैराना /शामली (उत्तर प्रदेश) से पत्रकार ज़मीर आलम की खास रिपोर्ट
#samjhobharat
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com


No comments:

Post a Comment