📌 समझो भारत राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
गढ़ी पुख्ता, जिला शामली (उत्तर प्रदेश)।
कस्बा गढ़ी पुख्ता के प्रतिष्ठित बड़ा बाजार निवासी अनिल मित्तल के युवा पुत्र विशाल मित्तल बीते 20 जुलाई 2025, दिन रविवार की सुबह 8:00 बजे से अपने घर से लापता हैं।
परिवार को यह आशंका रही कि शायद वह अपने किसी मित्र के साथ कांवड़ यात्रा पर गया हो, इसी उम्मीद में परिजनों ने तीन दिनों तक प्रतीक्षा की, लेकिन अब तक विशाल मित्तल की कोई खोज-खबर नहीं मिल पाई है।
परिवार इस समय गहरी चिंता और असमंजस की स्थिति में है। इस संबंध में गढ़ी पुख्ता थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।
परिजनों की ओर से क्षेत्रवासियों व आमजन से अपील की गई है कि अगर किसी को भी विशाल मित्तल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए संपर्क सूत्रों पर सूचना देने की कृपा करें।
👤 लापता युवक का विवरण:
- नाम: विशाल मित्तल
- पिता का नाम: अनिल मित्तल
- निवासी: बड़ा बाजार, कस्बा गढ़ी पुख्ता, जिला शामली (उत्तर प्रदेश)
- लापता तिथि: 20 जुलाई 2025, सुबह 8:00 बजे
- अंतिम बार घर से निकलते समय पहने कपड़ों की जानकारी नहीं मिल पाई है
📞 सूचना देने हेतु संपर्क करें:
🔹 अनिल मित्तल व नवीन मित्तल (पुत्र गण लाला अमरनाथ)
📱 मोबाइल: 9758037339
👉 सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा।
📰 यह रिपोर्ट “समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के प्रधान-संपादक ज़मीर आलम द्वारा गढ़ी पुख्ता (जिला शामली, उ.प्र.) से प्रकाशित की जा रही है।
📞 संपर्क: 8010884848
🌐 वेबसाइट: www.samjhobharat.com
📧 ईमेल: samjhobharat@gmail.com
#SamjhoBharat #MissingAlert #VishalMittal #ShamliNews #GarhiPukhta #KawadYatra2025 #जनहित_में_सूचना
No comments:
Post a Comment