विकसित भारत सभा में गूंजा सुशासन का संदेश, -दिवंगत बूथ अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

कैराना । भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत के अमृत काल कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कंडेला मंडल के शक्ति केंद्र भूरा (ए)में विकसित भारत सभा का आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह तीत्तरवाड़ा रहे, जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा गत 11 वर्षों में सुशासन व गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

सभा की शुरुआत में गांव भूरा के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय विनोद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष  नेत्रपाल  ने की, जबकि संचालन शक्ति केंद्र संयोजक मास्टर सतेंद्र चौहान  द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल महामंत्री  प्रमोद चौहान, रामफल, मंडल संयोजक नाथीराम, शक्ति केंद्र भूरा (बी) के संयोजक  वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता  ओम कुमार ,  राजेश , बूथ अध्यक्ष  सुभाष, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री हासीम  सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार हुआ और विकसित भारत की दिशा में केंद्र सरकार के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। समझो भारत से पत्रकार गुलवेज आलम की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment