करोड़ों रुपयों की संपत्ति पर अवैध कब्जा -जांच में होगा बड़े खुलासे

कांधला। नगर निवासी एक व्यक्ति ने भूमाफियाओं के द्वारा करोडों रूपए की सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। नगर के मौहल्ला शेखजादगान निवासी जितेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव लखनऊ, आयुक्त सहारनुपर के साथ अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि जनपद सहारनपुर के दिल्ली रोड पर स्थित शिवाजी नगर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह एक भूमाफिया व दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके द्वारा समाजवादी कार्याकाल में जनपद सहारनपुर व शामली के कई करोड रूपए की सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर अपने व अपने परिजनों के साथ - साथ साथियों के नाम दर्ज करा दी थी। उक्त भूमाफिया को समाजवादी पार्टी के कदावर नेताओं के साथ वर्तमान में सरकार के कुछ नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते इसने अपने साथी संदीप कुमार पुत्र चन्द्रभान निवासी मुरारीनगर सहारनपुर के साथ मिलकर वर्तमान में पीडब्लूडी व विकास प्राधिकरण सहारनपुर के अधिकारियों की मिली भगत से सहारनपुर में घंटाघर चैक पर, गांधी आश्रम के सामने, शराब के ठेके के बराबर में नगर निगर का नंबर 2ए/2449 में 63.96 वर्ग मीटर भूमि क्रय करने के बाद धीरे धीरे उसके बराबर में पडी अन्य व्यक्ति की भूमि को अपने क्रय की गई भूमि में मिलाने का प्रयास किया था, जो मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसके बाद इसने अपने प्लाट के सामने की तरफ जो सरकार की बहुमूल्य कीमती जगह खाली पडी थी, पर अवैध कब्जा करते हुए लगभग 06 फुट की दीवार खडी कर उस पर गेट लगा दिया है। जिसका भौतिक सत्यापन मौके पर किसी भी उच्चाधिकारी के द्वारा कराया जा सकता है। मामला पीडब्लूडी व विकास प्राधिकरण सहारनपुर के संज्ञान में होने के बाद भी राजेन्द्र सिंह व उसके साथी संदीप कुमार की दबंगता व रसूख के चलते कोई भी प्रशासनिक अधिकारी आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नही है। जिसके चलते उक्त दोनों भूमाफियां प्रशासन पर हावी होते चले जा रहे। क्षेत्रवासियों के द्वारा मामले में कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जा चुकी है, किन्तु हर बार विभागीय अधिकारी मामले में आरोपियों से सांठ गांठ कर मामले को वही दबा देते है। वही कुछ अधिकारी इसकी दबंगता से डरते है। आरोप है कि संदीप कुमार इतना बडा जालसाज व्यक्ति है, कि वह जनपद सहारनपुर व शामली में जिस भी जगह पर भूमि क्रय करता अथवा विक्रय करता है, हर जगह अपने निवास स्थान का पता अलग प्रदर्शित करता है, जो धोखाधडी के साथ एक गंभीर अपराध है। शिकायतकर्ता ने मामले में उच्चाधिकारीयों से मामले की जांच कराते हुए करोडों रूपए की उक्त सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए दोनों भूमाफियाओं को खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही कराते हुए उनकी सम्पत्ति की जांच कराने की मांग की है। रिपोर्ट गुलवेज आलम कैराना
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment