बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर छापेमारी

बिडौली। बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बुधवार को विद्युत विभाग और विजिलेंस शामली की संयुक्त टीम ने केरटू बिजली उपकेंद्र क्षेत्र के गांवों में सघन अभियान चलाया।टीम ने 22 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए, जबकि 155 बकायेदार उपभोक्ताओं से घर-घर संपर्क कर बिल जमा करने की हिदायत दी। टीम ने बिडौली सादात, जैनपुर तिसंग, म्यान कस्बा समेत कई गांवों में अभियान चलाया। बड़े बकायेदारों को चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय पर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ विजिलेंस टीम भी मौजूद रही। कार्रवाई में एसडीओ झिंझाना जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, बिट्टू , रविंद्र, विजेंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment